मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार को गिनाते-गिनाते आम आदमी पार्टी सत्ता में आई, अब उसका भ्रष्टाचार कांग्रेस से ज्यादा हो गया है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में स्कूल से अधिक शराब के ठेके खोलने का काम किया।उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं और दिल्ली में गलबहियां कर रही हैं। ये दोनों पार्टियां एक-दूसरे को ठगने का काम कर रही हैं। जो एक-दूसरे के सगे नहीं, उन पर कौन भरोसा करेगा।