मानसून में देहरादून के कई पर्यटक स्थलों पर जाना खतरनाक साबित हो सकता है। कुछ ऐसा ही मामला गुरुवार को सामने आया। जहां पिकनिक मनाने गुच्चूपानी गए 10 पर्यटक अचानक तमसा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बीच टापू पर फंस गए।अन्य पर्यटकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी का वेग देख किसी की आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं हुई। बाद में कड़ी मशक्कत से एसडीआरएफ व फायर ब्रिगेड की टीम ने उन्हें निकाला।