प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने से हल्द्वानी में बवाल, पथराव और तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने भांजी लाठियां

नैनीताल के हल्द्वानी के बरेली रोड स्थित उजाला नगर में रविवार देर रात उस वक्त हंगामा मच गया, जब स्थानीय लोगों ने आबादी वाले क्षेत्र में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने की सूचना दी. देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया. घटना की खबर फैलते ही कई हिंदूवादी संगठन भी मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. वहीं पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा. घटना के बाद हिंदूवादी संगठन आक्रोशित हैं.

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, वहीं सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता मांस के टुकड़े को लाता हुआ दिखाई दिया. हालांकि हिंदूवादी संगठन ने पुलिस को शिकायत पत्र देते हुए जांच की मांग की. इस दौरान कुछ अराजकतत्वों द्वारा एक होटल और कार में पथराव शुरू कर दिया. हंगामा बढ़ता देख पुलिस को अराजकतत्वों को खदेड़ने के लिए को लाठीचार्ज करना पड़ा. हंगामा बढ़ता देख आसपास के लोगों द्वारा अपनी दुकाने बंद कर दी गई. इसके अलावा प्रशासन द्वारा आसपास के थानों की पुलिस को मौके पर तैनात किया गया. वहीं सुरक्षा के दृष्टिगत जिले के कप्तान मंजू नाथ टीसी ने 4 सीओ, सभी थानाध्यक्षों, पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और पीएसी को तैनात किया गया है.

भीड़ ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की. हालात बिगड़ते देख पुलिस फोर्स तत्काल मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया. कुछ लोग विरोध के दौरान उग्र होने लगे तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें तितर-बितर किया. इस दौरान हंगामा कर रहे कुछ लोगों को पुलिस हिरासत में भी ले गई. लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे.

Haldwani police lathicharge

एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी सिटी क्राइम समेत भारी पुलिस बल ने क्षेत्र की घेराबंदी कर स्थिति को नियंत्रण में लिया. अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि प्रतिबंधित पशु के अवशेष किसने और कब फेंका.

Haldwani police lathicharge

इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जो घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में कुछ संदिग्धों को चिन्हित किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. संवेदनशील इलाका होने के कारण पुलिस ने आसपास गश्त भी बढ़ा दी है. अधिकारियों का कहना है कि मामले को पूरी संवेदनशीलता के साथ लिया जा रहा है और जल्द ही पूरी घटना के पीछे के दोषियों का पर्दाफाश कर दिया जाएगा. फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *