नए जीएसटी रिफॉर्म से देशभर में बचत उत्सव, व्यापारियों ने पीएम मोदी का जताया आभार

राष्ट्रीय व्यपार मण्डल के प्रदेश संग़ठन मंत्री राजकुमार तिवारी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए सभी व्यापारियों की तरफ से धन्यवाद किया। राजकुमार तिवारी ने कहा कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले के इस नए जीएसटी रिफॉर्म का ऐलान किया था आज से देश भर में जीएसटी बचत उत्सव मनाया जा रहा है.

जीएसटी 2 से आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला बोझ काम होगा और जीएसटी दरों में कटौती का लाभ आज से निम्न मध्य वर्ग किसान और उद्यमियों को मिलना शुरू हो जाएगा जिसमें रसोई में इस्तेमाल होने वाली समान जिसमें 375 वस्तु आती हैं सस्ती दरों पर मिलना शुरू हो जाएगा। अब देश भर में केवल दो जीएसटी स्लैब (5% और 18%) लागू होंगे. इसके अलावा लग्ज़री और सिन गुड्स पर 40% जीएसटी लागू होगा. नए जीएसटी रिफॉर्म का एक बड़ा असर देश के ऑटो सेक्टर पर भी पड़ा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *