गोर्खाली सुधार सभा की नेहरूग्राम शाखा का वार्षिक अधिवेशन

गोर्खाली सुधार सभा शाखा नेहरू ग्राम का वार्षिक अधिवेशन शनिवार,दिनांक 15/6/24 को नेहरूग्राम स्थित श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर के सभागार में कर्मठ शाखा अध्यक्ष श्री संजय थापाजी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ | सर्वप्रथम उन्होंने मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष श्री पदम सिंह थापा जी,महामंत्री श्री गोपाल छेत्री जी,सांस्कृतिक सचिवम कै० वाई.बी.थापा जी,कौलागढ़ शाखाअध्यक्ष श्री सुशील भंडारी जी,संरक्षक श्री अशोक बल्लभ शर्मा जी, श्रीमती शुंभवन्ती उपाध्याय जी का स्वागत अभिनंदन किया |तत्पश्चात शाखा के कार्य उपलब्‍धियों एवं आय – व्यय का सम्पूर्ण ब्यौरा प्रस्तुत किया |

केंद्रीय अध्‍यक्ष श्री पदम सिंह थापाजी द्वारा निम्नलिखित महानुभावजनों को सम्मानित किया गया :–

———————————-

*शाखा के वरिष्ठ नागरिक सम्मान*—

1/श्रीमती सत्या थापा 92 वर्ष।

2/श्रीमती तारा देवी 87 वर्ष।

3/श्रीमती सुशीला देवी 84 वर्ष।

4/श्री जगत सिंह खत्री 84 वर्ष।

———————————-

*विशिष्ट नागरिक सम्मान*—

क/श्री इंद्रेश उपाध्याय जी (पूर्व डीएफओ)।

ख/श्री के.एन.शर्मा जी, उत्कृष्ट सामाजिक कार्य हेतु।

———————————

*गो.सु.सभा के माननीय अध्यक्ष जी द्वारा 2022/23 के निम्नलिखित विद्यार्थियों को छात्रवृत्तियाँ प्रदान की गयीं*:——

1/ मा.लक्ष्य छेत्री.

2/ मा. तनिष्क खत्री.

3/ कु. नीलम शाह.

4/ मा. युवराज थापा.

5/ कु. वैष्णवी थापा.

6/ मा. अभिजीत पांडे.

7/ कु. वंशिका पांडे.

8/ कु. यशस्वी थापा.

9/ कु. वैभवी थापा.

10/मा. निखार गुरुंग.

11/मा. अंकित थापा.

12/मा. राहुल थापा.

13/कु. हर्षिता थापा.

14/कु. शेफाली बुडाथोकी.

———————————–

*बोर्ड परीक्षा 2023/24 में उच्च प्रतिशत* प्राप्त विद्यार्थियों को नेहरूग्राम शाखा के पदाधिकारी द्वारा विशिष्ट सम्मान स्वरूप उपहार प्रदान किये गये:-

1/ मा. शौर्य खत्री.12th

2/ मा. नमन शाही.12th

3/ कु. कुमारी सेजल शाही.12th.

4/ कु. श्रेया थापा.12th

5/ कु. आशिया उपाध्याय 10th.

6/मा. रियान उपाध्याय 10th

7/ कु. सादगी उपाध्याय.10th.

8/ यशस्वी थापा.10th.

——————————

केंद्रीय अध्यक्ष श्री पदम सिंह थापा जी ने सभी सदस्यों को समुदाय के हित के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया जिससे भविष्य में एक मजबूत संगठन के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कर सके, पुरस्कृत सभी विद्यार्थियों को आगे आने वाले वर्षों में सफलता के ऊंचाई को छूकर अपने परिवार, क्षेत्र एवं समुदाय का नाम और ऊंचा करें ऐसी शुभकामनाएं दी। महामंत्री श्री गोपाल छेत्री जी ने केंद्र द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमो का विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा केंद्र में पहुंचकर अन्य विषयों की जानकारी भी प्राप्त करने को कहा। अन्य प्रमुख वक्ताओं में श्री अशोक बल्लभ शर्मा जी, श्री सुशील भंडारी जी आदि ने अपने विचार रखे |

मंच का संचालन श्री महेश भुशाल जी द्वारा किया गया। इस अवसरपर श्रीमती अनीता छेत्री जी,श्रीमती भगवती थापा जी,श्रीमती रूपा खत्री जी,श्रीमती गायत्री शर्मा जी,श्री के.बी कार्की जी,श्री कृष्ण थापा जी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *