केंद्र सरकार ने दी उत्तराखंड पुलिस को करोड़ों की सौगात, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड पुलिस को 65.38 करोड़ की राशि स्वीकृत की है. यह राशि राज्य के पूंजी निवेश के लिए विशेष सहायता योजना (SASCI) 2024-25 के तहत दी गई है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों और सरकार के उचित प्रस्ताव के कारण यह मदद मिली है.

केंद्र सरकार ने दी उत्तराखंड पुलिस को करोड़ों की सौगात

केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृत 28.09 करोड़ रुपए से 156 आवासीय भवनों का निर्माण किया जायेगा. जबकि 37.29 करोड़ रुपए से छह पुलिस थानों और 14 चौकियों के प्रशासनिक भवनों का निर्माण किया जाना है. इन निर्माण परियोजनाओं से पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य करने का माहौल मिलेगा, जिससे उनकी कार्यकुशलता और मनोबल बढ़ेगा.

मुख्यमंत्री ने जताया आभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *