कशिश को न्याय दिलाने के लिए कल निकली जाएगी पदयात्रा

देहरादून। मासूम कशिश को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हिंदू रक्षा दल द्वारा पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह पदयात्रा 20 सितम्बर को दोपहर 3 बजे आयोजित होगी। पदयात्रा का शुभारंभ हिंदू रक्षा दल के परदेश कार्यालय, प्रिंस चौक, राजा रोड से किया जाएगा।

आयोजकों का कहना है कि यह संघर्ष किसी एक का नहीं बल्कि हम सबका है। “ना तेरी है, ना मेरी है, ये लड़ाई हम सबकी है”— इसी संदेश के साथ यह पदयात्रा निकाली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *