अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर बनमीत नरुला को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया। कुछ दिन पहले वह अमेरिका से जमानत पर छूटकर भारत आया था। नरुला को गुरुवार को स्पेशल ईडी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे सात दिन की ईडी की कस्टडी रिमांड में भेजा गया। इस मामले से जुड़े बनमीत के भाई परमिंदर सिंह नरुला को भी अप्रैल में ईडी गिरफ्तार कर चुकी है।बनमीत नरुला हल्द्वानी का रहने वाला है। वह डेढ़ दशक से यूरोप और अमेरिका में सक्रिय था। डार्क वेब मार्केट पर उसने करोड़ों डालर का ड्रग्स का कारोबार किया। वर्ष 2019 में नरुला की हरकतें अमेरिकी सरकार को पता चलीं। इसके बाद उसे वर्ष 2019 में ही लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया।