राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन ने किया सचिवालय कूच

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संगठन ने कार्मिकों के नियमितीकरण की मांग सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राजधानी देहरादून में सचिवालय कूच किया। सुबह से ही सभी कर्मचारी परेड ग्राउंड में एकत्र हुए। जिसके बाद उन्होंने सचिवालय के लिए कूच किया।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन ने किया सचिवालय कूच

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन ने आज अपनी मांगों को को लेकर सचिवालय कूच किया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से सचिवालय की पास काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सचिवालय कूच कर रहे संविदा कर्मचारियों और पुलिस के बीच इस बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई।

सड़क पर ही धरने पर बैठे संविदा कर्मचारी

सचिवालय से कुछ दूर पहले ही संविदा कर्मचारी सड़क पर धरने पर बैठ गए। संविदा कर्मचारियों की मांग है कि आउटसोर्स से कार्यरत कर्मचारी नियत मानदेय पर तैनात हैं।

जिनको कि वार्षिक वेतन वृद्धि और बीमा आदि लाभों से भी वंचित रखा गया है। उन्होंने बताया कि कर्मचारी लंबे समय से नियमितिकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *