इसके बाद बब्बू बच्ची की मां को अपनी पत्नी वापस लाने के लिए दबाव डालने लगा। जब बात नहीं बनी, तो उसने बदला लेने के इरादे से बच्ची का अपहरण कर लिया और उसे गजरौला के बजाय गाजियाबाद ले गया, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। वह बच्ची को लेकर लखनऊ जाने की फिराक में था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।