प्रदेश के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में चयनित होकर आए शिक्षकों के तबादले नहीं किए जाएंगे। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा, जो शिक्षक बगैर चयन वाले हैं और वर्षों से कार्यरत हैं, केवल उन शिक्षकों को इधर से उधर किया जाएगा।प्रदेश के 155 विद्यालयों को अटल उत्कृष्ट विद्यालय बनाया गया है। इन विद्यालयों में लिखित परीक्षा के माध्यम से शिक्षकों का चयन किया गया है। शिक्षा महानिदेशक के मुताबिक, इन शिक्षकों के तबादले नहीं किए जाएंगे।