देहरादून: गूंज केसरी के तत्वावधान में भव्य सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम, 5000 कंबल वितरण के साथ सेवा-भावना का प्रेरणादायी संदेश

दिनांक 14 दिसंबर 2025 को संस्कृति भवन, दूरदर्शन केंद्र के समीप, रिस्पना पुल, देहरादून में गूंज केसरी समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल एवं न्यूज़ चैनल के तत्वावधान में एक भव्य सामाजिक-सांस्कृतिक एवं सेवा भाव से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 1 बजे दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन श्री पंकज मोसोन जी (अध्यक्ष, दून वैली व्यापार मंडल), एडवोकेट रज़िया बेग (पूर्व चेयरपर्सन, बार काउंसिल उत्तराखंड), श्री मोंटी कोहली, सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजनेता श्री संजय गर्ग, श्री पृथ्वीनाथ (सचिव, महादेव सेवा दल), श्री पुरुषोत्तम भट्ट जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अपना परिवार ग्रुप), श्री गौरव कुमार जी (प्रदेश अध्यक्ष, शिवसेना उत्तराखंड), श्री देवेंद्र चौधरी (प्रदेश अध्यक्ष, किसान यूनियन उत्तराखंड), श्री मनीष बख्शी (अध्यक्ष, वेलनेस एंड हेल्थ केयर सोसायटी), श्री संजीव वर्मा (प्रवक्ता, भाजपा उत्तराखंड), श्री दीपक सहगल (मुख्य संपादक, गूंज केसरी समाचार पत्र/न्यूज़ पोर्टल/न्यूज़ चैनल) उनकी धर्मपत्नी श्रीमती जस्मीन सहगल, तथा श्रीमती मेनका अरोड़ा (डायरेक्टर, शिवहोम मेडिकेयर एंड योगा सेंटर) सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में गुरु आयुष कथकालय एवं उनके शिष्यों—यशिका अरोड़ा सहित अन्य कलाकारों—द्वारा कथक नृत्य के माध्यम से मनोहारी गणेश वंदना तथा रामायण के प्रसंग पर आधारित सीता स्वयंवर की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री महेश उनियाल द्वारा संस्कृत श्लोकों के सुंदर उच्चारण के साथ अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया गया। वहीं श्री संदीप बांगरी द्वारा देव आनंद जी की प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

संगीत संध्या में AISA के सिंगर्स—डायरेक्टर एवं फाउंडर श्री संदीप ठाकुर के साथ संजीव वर्मा, मीना आर्या, प्रीति रावत, बलेश गुप्ता, एलेक्सेंडर सहित अन्य कलाकारों—ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से वातावरण को खुशनुमा और उत्साहपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लगभग 5000 कंबलों का वितरण निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों के साथ-साथ गौमाता एवं बेसहारा कुत्तों के लिए भी कंबल दान करना तथा दानदाताओं व सहयोगकर्ताओं का सम्मान करना रहा।
इसी क्रम में योगाचार्य श्री रमेश दौनडियाल, उनके शिष्य एवं गुरु श्री जितेंद्र सिंह (मिया जी) द्वारा प्रस्तुत योग प्रदर्शन ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ाया। विभिन्न आसनों के माध्यम से शरीर को अलग-अलग रोगों से लड़ने के लिए कैसे तैयार किया जाए, इस विषय पर प्रकाश डाला गया। मंत्रमुग्ध कर देने वाले योगासनों की प्रस्तुति ने दर्शकों को तालियाँ बजाने पर विवश कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी व्यस्तता के कारण उपस्थित नहीं हो सके, जिससे उनसे मिलने आए कई लोग निराश हुए। हालांकि मंच पर उपस्थित कलाकारों, योगाचार्यों एवं संचालकों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों ने सभी को आनंद एवं संतोष का अनुभव कराया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों ने भविष्य में भी गूंज केसरी के साथ इस प्रकार के सामाजिक एवं सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता करने की घोषणा की। साथ ही निर्धन कन्याओं के विवाह, दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने तथा अन्य आवश्यक सहायता जैसे पुनीत कार्यों के लिए निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया गया।

यह आयोजन सामाजिक सरोकार, भारतीय संस्कृति और सेवा-भावना का एक प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *