देर रात अचानक काशीपुर पहुंचे SSP, पुलिस अधिकारियों की ली बैठक, दिए ये निर्देश

उधम सिंह नगर जिले के नवनियुक्त एसएसपी मणिकांत मिश्र अचानक काशीपुर पहुंचकर अपने अधिनिष्ठ अधिकारियों के साथ महाराणा प्रताप चौक पर एक बैठक ली, जिसमें पुलिस का जनता के साथ व्यवहार पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों की ली बैठक

दरअसल ऊधम सिंह नगर जिले के पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्र देर रात अचानक काशीपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहर के महाराणा प्रताप चौक पर अपने अधीनस्थ पुलिस कर्मियों के साथ एक बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान हाल ही में पुलिस विभाग में हुए स्थानांतरण के बाद चार्ज संभालने वाले पुलिस अधिकारियों को जनता के साथनरम व्यवहार करने के आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिस को जनता के साथ सौम्य व्यवहार करने के दिए निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *