पुलिस के मुताबिक, युवती के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। वहीं, चेहरे पर भी कई चोटों के निशान पाए गए हैं। शुरुआती जांच में आशंका है कि युवती की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को बोरे में बंद कर जामुनवाला क्षेत्र में फेंका गया।
अभी तक नहीं हो पाई युवती की पहचान
मृतका के पास से कोई ऐसा दस्तावेज या सामान नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है और युवती की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों और अन्य तथ्यों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो सकेगा।
