
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने कमर कस ली है। सोमवार देर रात भाजपा के अपने 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले नेताओं के नाम हैं, जिसमें कैलाश विजयवर्गीय और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिह तोमर भी शामिल हैं।
उन्होंने कहा,”कांग्रेस 4 दीवारों के अंदर, अपने 4 लोगों के साथ, अपने 4 सवालों पर अपना नैरेटिव बनाती है। नैरेटिव बंद दरवाजों के पीछे नहीं बनता है, नैरेटिव कुछ लोगों के बीच नहीं बनता है। नैरेटिव देश की जनता अपने दिलों में अंकित करके बनाती है। मध्य प्रदेश के नौ करोड़ जनता के मन में मोदी जी हैं जैसे मोदी जी के मन में मध्य प्रदेश है।
सिंधिया ने आगे कहा,”भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, प्रत्येक कार्यकर्ता को जो भी जिम्मेदारी दी जाती है, उस जिम्मेदारी को निभाना हमारा धर्म है।” जब सिंधिया से पूछा गया कि क्या वो विधानसभा चुनाव लड़ेंगे तो सिंधिया ने केवल इतना कहा कि वह एक पार्टी कार्यकर्ता हैं।
बता दें कि कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा मध्य प्रदेश में डर चुकी है। इस सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनता 60 दिन के अंदर तय कर देगी कि कौन घबराया और कौन नहीं घबराया।