लोकसभा चुनाव में वोट बटोरने का प्लान-बी, उत्तराखंड में इस रणनीति के तहत जनता से जुड़ेगी भाजपा

दून में भाजपा की ओर से मोदी की गारंटी संकल्प अभियान शुरू किया जा रहा है। जिसके तहत संकल्प पत्र बांटकर आमजन से सुझाव लिया जाएगा। कैंट विधानसभा क्षेत्र में संवाद कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी बांटी गई। सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन की ओर से भी अभियान को समर्थन दिया गया। साथ ही क्षेत्रवासियों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया गया।

ज्योति प्रसाद गैरोला ने कार्यक्रम को किया संबोधित

मुख्य अतिथि के रूप में 20 सूत्रीय कार्यक्रम के संयोजक ज्योति प्रसाद गैरोला ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी संकल्प पत्र अभियान लांच किया गया है, जिसके तहत पार्टी लोकसभा चुनाव के संकल्प पत्र के लिए देशभर के एक करोड़ से अधिक व्यक्तियों के सुझावों आमंत्रित किए गए हैं।

इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक सविता कपूर ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रदेश सहसंयोजक हरीश नौटियाल और राजेश्वर पैन्यूली, मधु जैन, राजकुमार तिवारी, जोत सिंह बिष्ट, सचिन गुप्ता, मनोहर कुमार मिश्रा, जीएस नेगी, रामलाल नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *