मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक, कहा- 24 घंटे में नहीं हुई वनाग्नि की कोई भी नई घटना

उत्तराखंड में देर रात से माैसम में हुए बदलाव के चलते जंगल की आग से भी राहत मिली है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि बीते 24 घंटे में प्रदेशभर में आग की कोई भी नई घटना नहीं हुई है। केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में राज्य में वनाग्नि की घटनाओं की समीक्षा बैठक के दाैरान मुख्य सचिव ने कहा कि वनाग्नि की घटनाओं में पिछले दो दिनों से लगातार कमी आ रही है। प्रदेश में वनाग्नि से 0.1 प्रतिशत वन प्रभावित हुए है। वहीं, इस संबंध में गलत आंकड़ों का दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत वनाग्नि नियंत्रण में झोंक दी है। सीएम भी इसको लेकर लगातार समीक्षा और माॅनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को भी रिस्पांस टाइम कम करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, वायुसेना की मदद भी ली गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *