एक बार थमे ट्रेन के पहिये, फिर थमे रह गए; कोविड से बंद Haridwar-Ramnagar Train शुरू नहीं हो पाई दोबारा

पर्यटन नगरी रामनगर से तीर्थ नगरी हरिद्वार के लिए एक जुलाई 2020 से बंद रामनगर-हरिद्वार ट्रेन दोबारा शुरू नहीं हो पाई। सप्ताह में गुरुवार, शुक्रवार व शनिवार को चलने वाली यह ट्रेन सुबह साढ़े पांच बजे रामनगर से चलकर दोपहर से पहले ही हरिद्वार पहुंचा देती थी।चेयरकार वाली इस ट्रेन का किराया करीब 84 रुपये था। रामनगर के अलावा कुमाऊं व गढ़वाल के लोग भी रामनगर आकर तीर्थ नगरी हरिद्वार जाते थे। हरिद्वार गंगा में स्नान, यज्ञोपवित, श्राद्ध आदि कर्मकांड संपन्न कराने के बाद उसी दिन शाम चार बजे इसी ट्रेन से वापसी भी कर लेते थे। पहाड़ के लोग राजधानी का सफर भी इसी ट्रेन से करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *