केदारनाथ में बर्फ के बीच तपस्या में लीन दिखे साधु, ठंड पर आस्था पड़ रही भारी

विश्व विख्यात केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के बावजूद कई साधु-संत धाम में ही रहकर तपस्या में लीन हैं। इतना ही नहीं ये साधु-संत पूरे शीतकाल में यहीं रहेंगे। इन साधुओं में बाबा ललित महाराज भी हैं। केदारनाथ में अपने तपोभूमि पर बर्फबारी और कपकपाती ठंड के बावजूद भी वह अपनी धार्मिक साधना में लीन हैं।

बता दें कि ललित महाराज बाबा बर्फानी के नाम से भी जाने जाते हैं। केदारनाथ आपदा के बाद से ललित महाराज केदारनाथ धाम में रह रहे हैं। ललित महाराज कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच तपस्या करने को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। बर्फबारी में उनके तपस्या में लीन होने की तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं।

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में इनदिनों बर्फबारी का सिलसिला जारी है। इस बीच एक बार फिर से ललित महाराज की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। ललित महारज की सोशल मीडिया पर तपस्या करते हुए तस्वीरें वायरल हो रही है। बता दें महाराज केदारनाथ धाम में 12 महीने ही निवास करते हैं।

बता दें कि बाबा ललित महाराज को ना तो ठंड से डर लगता है और ना ही बर्फबारी से कोई फर्क पड़ता है। बाबा ललित महाराज का कहना है कि उनके गुरु भी केदारनाथ में तपस्या करते थे। इसके बाद से वह भी करीब 14 सालों से धाम में रहकर तपस्या कर रहे हैं। उनका विश्वास है कि वह धाम में बर्फबारी और तूफान होने के बावजूद कभी भी यहां डटे रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *