Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/goonjkesari.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
हरिद्वार में अज्ञात वाहन ने दो बहनों को रौंदा, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर - Goonj Kesari

हरिद्वार में अज्ञात वाहन ने दो बहनों को रौंदा, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

धर्मनगरी हरिद्वार में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर खेल रही दो मासूम बहनों को कुचल दिया। इस हादसे में 3 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई जबकि उसकी बड़ी बहन की हालत गंभीर है। घटना से मौके पर कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह पूरा मामला जिले के श्यामपुर थाना क्षेत्र का है। जहां, चंडीघाट बस्ती के पास घर के बाहर खेल रही दो बच्चियों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि तीन वर्षीय बच्ची की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत गंभीर है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल हुई बच्ची का अस्पताल में इलाज जारी है। अज्ञात कार चालक की तलाश के लिए पुलिस की एक टीम को रवाना कर दिया गया है। आरोपी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *