PM मोदी की उत्तराखंड को 4200 करोड़ की सौगात, बोले- आज का भारत डरी हुई सोच पीछे छोड़कर आगे बढ़ रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिथौरागढ़ के पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना की। इसके बाद पीएम मोदी ने गुंजी में रं समाज के स्टाल में पारंपरिक वस्तुएं और उत्पाद देखे। साथ ही पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल भी बजाया। लोगों का हाथ हिलाकर स्वीकार अभिवादन किया। पीएम पिथौरागढ़ में लगभग 4,200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित जनसभा स्थल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंडी टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा निर्मित नारायण आश्रम की कलाकृति प्रधानमंत्री मोदी को भेंट की गई। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर 4200 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

पीएम मोदी ने कहा आज उत्तराखंड में 4 हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। मैं आप सभी को इन सभी परियोजनाओं के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *