लक्ष्मण झूला क्षेत्र अंतर्गत चेकिंग अभियान के दौरान गंगा लाइन, काली मंदिर के पास एक संदिग्ध साधु से सघन पूछताछ पर ज्ञात हुआ है कि उक्त व्यक्ति का नाम SUNNYUR RAHMAN निवासी बांग्लादेश है। व्यक्ति के पास बांग्लादेशी पासपोर्ट है जिसका नंबर-AF8709542 एवं वैधता-14/07/2018 है। उक्त दिनांक 15 अगस्त 2016 को अवैध रूप से नेपाल से भारत आया तथा बिना वीजा के भारत के विभिन्न हिस्सों में निवासरत रहा है।
उक्त बांग्लादेशी नागरिक द्वारा अवैध रूप से भारत में आगमन करने एवं विदेशी अधिनियम का उल्लंघन करने करने पर थाना लक्ष्मण झूला में अभियोग पंजीकृत किया गया है अभियुक्त को दिनांक 17 अप्रैल को कारागार भेजा गया है।
Also read this news: देहरादून मोहब्बेवाला हादसा: ट्रक की टक्कर, चालक फंसा