देहरादून मोहब्बेवाला में फिर भीषण सड़क हादसा, ट्रक कार को टक्कर मारकर हुआ अनियंत्रित, गाड़ी में फंसा चालक

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. हादसों में कई लोग जान गंवा रहे हैं. वहीं कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत मोहब्बेवाला में आज सुबह फिर ट्रक और कार की टक्कर हो गई. ट्रक कार को टक्कर मारने के बाद बिजली के पोल से टकरा गया और ट्रक चालक अंदर फंस गया. पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक चालक को बाहर निकाला और पुलिस द्वारा ट्रक चालक और कार चालक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. साथ ही पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है.

जानकारी के अनुसार ट्रक आशारोड़ी से देहरादून की तरफ आ रहा था, उसी दौरान मोहब्बेवाला में एक कार चालक यूटर्न ले रहा था, तभी कार रॉन्ग साइड चली गई और ट्रक ने गाड़ी में टक्कर मार दी. जिसके बाद कार में टक्कर मारने के बाद ट्रक सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गया और ट्रक का अगला हिस्सा दबने के कारण ट्रक चालक फंस गया. स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई ओर सूचना मिलने के बाद पुलिस ओर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर ट्रक चालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला.

कोतवाली पटेल नगर प्रभारी विनोद गुसाईने बताया है कि सूचना मिली कि मोहब्बेवाला, आईएसबीटी क्षेत्र में एक कार एवं ट्रक आपस में टकरा जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं, जिसमें एक व्यक्ति ट्रक में फंसा हुआ है. सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर पहुंचने पर कार सवार को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया. साथ ही एसडीआरएफ की टीम ने ट्रक में फंसे व्यक्ति (जुनैद, निवासी बागपत) को कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाला और उसे उपचार के लिए एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया. वहीं पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है.

Also read this news: उत्तराखंड में IAS और PCS अफसरों के बड़े पैमाने पर तबादले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *