सोशल मीडिया की दुनिया लाइक्स और वायरल होने से चलती है। इन्हीं के चक्कर में लोग कई बार इतना गिर जाते है कि क्या कैप्चर कर डाल रहे है उन्हें उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग काफी हैरान है।
वीडियो में एक पति अपनी पत्नी की रील्स और सोशल मीडिया पर एक्टिव होने से इतना परेशान हो गया कि उसने कुछ ऐसा किया कि देखने वालों यकीन नहीं हुआ। वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स अपनी पत्नी को “जिंदा होते हुए मृत” मानकर उसका पिंडदान कर रहा है। इसके अलावा वो उसकी फोटो पर थूकता है और नदी में फेंक देता है।
वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर @gharkakalesh नाम के हैंडल से शेयर की गई है। इसमें वो नदी में पिंडदान की प्रक्रिया कर रहा है। पत्नी की फोटो पर माला चढ़ी है। तो वहीं वीडियो के दूसरे हिस्से में पत्नी की डांस रील्स भी नजर आ रही है।
दावा है कि पत्नी की बोल्ड वायरल वीडियोज से पत्नी इतना परेशान हो गया कि उसने ना सिर्फ रिश्ता खत्म किया बल्कि अपनी पत्नी को मरा हुआ ही मान लिया। गुस्से में वो पत्नी की फोटो पर थूकता भी है। जिसके बाद उसे नदी में बहा देता है।
वायरल वीडियो के बाद लोगों का गुस्सा फूट गया। कुछ यूजर्स की माने तो सोशल मीडिया के क्रेज के चक्कर में परिवार टूट रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “पति ने पत्नी की रील्स का विरोध करने के लिए खुद सबसे बड़ी रील बना डाली।” वहीं दूसरे ने कहा, “इतनी पवित्र परंपरा का मजाक बनाना बेहद शर्मनाक है।” अन्य यूजर ने लिखा, “सोशल मीडिया क्लाउट ने रिश्तों को बर्बाद कर दिया।”