देहरादून-मसूरी मार्ग पर मसूरी झील से पहले कब्रिस्तान के मुख्य गेट के पास एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी. जिसमें कार सवार पांच लोग घायल हो गए. जिनमें एक युवक की हालत गंभीर है. वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है.

बताया जा रहा है कि कार संख्या UP 14 GH 0248 काफी तेज गति में थी. तभी कब्रिस्तान के मुख्य गेट के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. हादसे की सूचना मिलने ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम पहुंची. जहां रेस्क्यू कर सभी घायलों को सड़क तक लाया गया, फिर एंबुलेंस के जरिए उप जिला चिकित्सालय अस्पताल मसूरी लाया गया. जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी लोगों को देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.
मसूरी पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है. साथ ही हादसे की सूचना सभी के परिजनों को दे दी गई है. सभी लोग यूपी के गाजियाबाद के रहने वाले हैं. जो मसूरी घूम कर वापस देहरादून जा रहे थे. तभी हादसे का शिकार हो गए. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. स्थानीय लोगों और राहगीरों ने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया.

कार हादसे में घायल-
- चिराग त्यागी पुत्र शिवकुमार त्यागी (उम्र 21 वर्ष), निवासी- मडौला, गाजियाबाद, यूपी
- अभिषेक त्यागी पुत्र वौदराज त्यागी, (उम्र 22 वर्ष), निवासी- रुहाणा, मुजफ्फरनगर, यूपी
- यश पुत्र अमित त्यागी (उम्र 20 वर्ष), निवासी- मडौला, गाजियाबाद, यूपी
- हनी त्यागी पुत्र संजीव त्यागी (उम्र 21 वर्ष) निवासी- मडौला, गाजियाबाद, यूपी
- उज्जवल त्यागी पुत्र श्रीओम त्यागी (उम्र 20 वर्ष) निवासी- मडौला, गाजियाबाद, यूपी