देहरादून में भीषण सड़क हादसा, कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो गंभीर घायल

राजधानी देहरादून में सड़क हादसों पर लगाम नहीं लग पा रही है. सड़क हादसे में आए दिन लोगों की जान जा रही है. वहीं थाना प्रेमनगर क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार रात देर रात दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में हड़कंप मचा गया. मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है, जहां तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में एक पीआरडी जवान और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया.

स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई,सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया.साथ ही घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है. जानकारी के अनुसार हादसा प्रेमनगर इलाके में देर रात हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार तेज गति से आ रही थी, तभी उसने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार पीआरडी जवान सोनू और एक महिला लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. वहीं हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. जबकि कार के अगले हिस्से को भी भारी नुकसान पहुंचा है. घटना की सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि हादसे की असली वजह सामने आ सके. थाना प्रेमनगर एसएसआई जितेंद्र कुमार ने बताया है कि कि मामले की पड़ताल जारी है, शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही की आशंका जताई जा रही है. हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और हादसे के समय मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. वहीं घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई. हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है.

बता दें कि बीते दिनों मसूरी के मॉल रोड पर एक अनियंत्रित गोल्फ कार्ट अचानक एक ऑप्टिकल की दुकान में जा घुसी. इस हादसे में दुकान के बाहर खड़े लोग बाल-बाल बच गए थे, लेकिन एक बच्ची को हल्की चोटें आई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *