बेस्ट काशी आइकॉन अवार्ड एवं पर्यावरण सेवा सम्मान से किया गया सम्मानित

वाराणसी _पत्रकारिता सेवा में उत्कृष्ठ योगदान हेतु बेस्ट काशी आइकॉन अवार्ड एवं पर्यावरण सेवा सम्मान से अलंकृत किया गया है up18newslive का 13वां स्थापना दिवस समारोह में बेस्ट काशी आइकॉन अवार्ड एवं पर्यावरण सेवा सम्मान- 2026 लंका स्थित एक होटल में शुक्रवार को यूपी 18 के 13वीं स्थापना दिवस भव्यता से मनाया गया इसमें वरिष्ठ पत्रकार डॉ उदय शंकर भगत को बेस्ट काशी आइकॉन अवार्ड एवं पर्यावरण सेवा सम्मान से अलंकृत किया गया।

अतिथियों ने अंग वस्त्र, रुद्राक्ष माला सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया समारोह के अतिथि गण लोक भूषण जय प्रकाश समाजसेवी आर के सिंह, वरिष्ठ कवि इंजिनियर रामनरेश नरेश तथा चकाचौंध ज्ञानपुरी रहे अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ पत्रकार काली शंकर उपाध्याय संचालन उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद के अध्यक्ष राजेश मिश्रा धन्यवाद प्रकाश चंद्रा साहित्य परिषद के अध्यक्ष इंजिनियर रामनरेश नरेश ने किया उक्त अवसर पर मिसेज एशिया विनर विजयता सच्चदेवा वरिष्ठ पत्रकार सुनीता उपाध्याय कवियत्री झरना मुखर्जी नसीम निशा सहित काशी की साहित्यकार समाज सेवी पत्रकार सम्मानित हुए अतिथि गण ने विभूतियों को अंग वस्त्र रुद्राक्ष माला सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *