नगर निगम देहरादून में भ्रष्टाचार के आरोप, वेतन अनियमितताओं का मामला गरमाया

नगर निगम देहरादून के त्यागी रोड क्षेत्र में कार्यरत सुपरवाइजर मुकेश चौहान के विरुद्ध गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। कर्मचारियों के अनुसार, कुछ कर्मचारियों के छुट्टी पर रहने अथवा अनुपस्थित होने के बावजूद उनकी पूरी सैलरी बनाकर भेजी जाती है, जबकि बदले में उनसे धनराशि ली जाती है। वहीं जो कर्मचारी कथित रूप से पैसे देने से इंकार करते हैं, उनकी सैलरी बिना किसी उचित कारण के काट दी जाती है।

बताया जाता है कि इस संबंध में अप्रैल माह में माननीय मेयर देहरादून तथा सहायक नगर आयुक्त श्री राजबीर सिंह चौहान को भी शिकायत दी गई थी, किंतु अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई सामने नहीं आई है।

इस मामले से संबंधित एक वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध है, जिसमें संबंधित अधिकारी इन आरोपों से जुड़ी बातों को स्वीकार करते हुए दिखाई देते हैं।

अतः आपसे अनुरोध है कि जनहित में इस मामले की जांच-पड़ताल कर इसे अपने समाचार माध्यमों के माध्यम से प्रमुखता से प्रकाशित एवं प्रसारित करने का कष्ट करें, ताकि सत्यता सामने आ सके तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *