Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/goonjkesari.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
हिमालय दिवस पर महादेवी कन्या कॉलेज में विचार गोष्ठी

हिमालय दिवस पर महादेवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विचार गोष्ठी

हिमालय दिवस-2026 के अवसर पर 9 सितंबर को देहरादून स्थित महादेवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘हिमालय: सतत विकास, चुनौतियां एवं समाधान’ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया l इसके बाद कॉलेज की छात्राओं ने वंदे मातरम राष्ट्रभक्ति गीत की प्रस्तुति दी l उत्तरांचल उत्थान परिषद (पंजी.) एवं महादेवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। वहीं पूर्व वाइस एडमिरल, भारतीय नौसेना डॉ. कृपा नौटियाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहें। गोष्ठी में विषय विशेषज्ञ के रूप में हिमालयी वाडिया भू-विज्ञान संस्थान, देहरादून के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आर.जे. पेखमल अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महादेवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. ममता सिंह ने कि।

गोष्ठी में हिमालयी क्षेत्र के सतत विकास, पर्यावरणीय चुनौतियों तथा उनके समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के माध्यम से हिमालय के संरक्षण और उसके प्रति सामाजिक जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *