Haldwani में दो दिन फिर बदलेगा रूट, देखकर करें Nainital और Kainchi Dham की यात्रा

नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम और अल्मोड़ा जाने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को शनिवार और रविवार को पुलिस का नया ट्रैफिक प्लान देखकर निकलना होगा।वीकेंड की वजह से बड़ी संख्या में बाहर से भी लोगों के पहाड़ पर पहुंचने की संभावना है। इसलिए दो दिन यह प्लान लागू रहेगा। वहीं, पुलिस का कहना है कि हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से कैंची धाम के लिए नान स्टाप शटल सेवा का संचालन किया जाएगा। यहां से बस में बैठकर श्रद्धालु धाम के दर्शन के लिए जा सकते हैं।

ऐसा होगा डायवर्जन प्लान

  • बरेली रोड से नैनीताल, भवाली, कैंची धाम और अल्मोड़ा जाने के लिए तीनपानी से वाहन गौला बाईपास होकर आगे जाएंगे।
  • रामपुर रोड से नैनीताल जाने के लिए पंचायत घर तिराहे से आरटीओ रोड हनुमान मंदिर होते हुए कालाढूंगी के रास्ते नैनीताल जाएंगे।
  • भीमताल, भवाली, कैंची धाम व अल्मोड़ा जाने के लिए रामपुर रोड से वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट कर तीनपानी होकर निकलेंगे।
  • कालाढूंगी रोड की गाड़ियां ऊंचापुल, लालडांठ तिराहे से हाईडिल गेट व कालटैक्स होकर नैनीताल और भीमताल की तरफ निकलेंगे।
  • शनिवार और रविवार को सुबह दस से रात दस बजे तक यात्रा मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *