गुलशन को प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में मिली बड़ी जिम्मेदारी

कांग्रेस के जुझारू एवं संघर्षशील कार्यकर्ता गुलशन को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने गुलशन को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि गुलशन लंबे समय से संगठन के प्रति सक्रिय एवं समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए गुलशन कांग्रेस संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *