Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/goonjkesari.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
अनिका छेत्री बनीं नरेंद्र मोदी ब्रिगेड महिला मोर्चा की उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष - Goonj Kesari

अनिका छेत्री बनीं नरेंद्र मोदी ब्रिगेड महिला मोर्चा की उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष

नरेंद्र मोदी ब्रिगेड ने अनिका छेत्री को महिला मोर्चा, उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल राणा की ओर से 10 सितंबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति पत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल राणा ने कहा कि राष्ट्रीय संगठन के साथ चर्चा के बाद अनिका छेत्री को नरेंद्र मोदी ब्रिगेड महिला मोर्चा, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अनिका छेत्री संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

नई जिम्मेदारी मिलने पर अनिका छेत्री ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह महिला मोर्चा को मजबूत करने के साथ-साथ महिलाओं और युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि संगठन की विचारधारा और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

नरेंद्र मोदी ब्रिगेड की ओर से अनिका छेत्री की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड में महिला मोर्चा को नई मजबूती और दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *