देहरादून : मोहकमपुर के जीटीएम ( GTM ) आपर्टमेंट के लोग इन दिनों गुलदार की दहशत के साए में जी रहे हैं। गुलदार का खौफ क्षेत्र में इतना अधिक है कि बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग शाम ढ़लते ही घरों में दुबकने को मजबूर हैं। दरअसल मौखमपुर में एक हफ्ते के भीतर चार बार गुलदार को देखा जा चुका है। गुलदार अधिकतर रात के समय चहलकदमी करता पाया गया है। मंदिर,पार्किंग, जिम जैसे सार्वजनिक इलाकों में गुलदार की धमक से क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल है।
स्थानिय लोगों द्वारा गुलदार के आतंक से छुटकारा दिलवाने के लिए जीटीएम ऑफिस में कईं बार गुहार लगाई गई है। लेकिन न तो अबतक गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है और न ही किसी वनरक्षक की तैनाती की गई है। स्थानिय लोगों को डर है कि अगर वन विभाग समय से नहीं जागा तो भविष्य में कोई बड़ी अनहोनी घट सकती है।