वी.आई.पी. प्रेस क्लब का 10वां स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह संपन्न l गूंज केसरी के पत्रकार राजू ठाकुर को मिला राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार l
देहरादून। वी.आई.पी. प्रेस क्लब द्वारा अपने 10वें स्थापना दिवस के अवसर पर नगर निगम टाउन हॉल, देहरादून में राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता, सामाजिक सेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
समारोह में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित हुए तथा टाउन हॉल में में उपस्थित पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है। उन्होंने राष्ट्रीय वी.आई.पी. प्रेस क्लब के स्थापना के 10 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए संगठन के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में सूचना निदेशक बंशीधर तिवारी ने भी टाउन हॉल में पत्रकारों एवं समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे व्यक्तियों का संबोधन किया
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय वी.आई.पी. प्रेस क्लब पिछले एक दशक से पत्रकारों के हितों, सामाजिक सरोकारों तथा राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहा है। इस अवसर पर वी.आई.पी. प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलबहार, गोपाल सिंगल प्रदेश अध्यक्ष, मोहतरम राव संरक्षक, इंद्राणी पाधी प्रदेश महासचिव एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने पत्रकारिता, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सेवा एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई लोगों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।