उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने बड़ा बदलाव किया है. बीजेपी ने उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम को हटा दिया है. उनकी जगह राम माधव को उत्तराखंड का प्रदेश प्रभारी बनाया है. इसके अलावा सह प्रभारी भी बदला है.
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कई राज्यों के प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्तियां की है. जिसमें उत्तराखंड का नाम भी शामिल है. जहां राम माधव को उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. इससे पहले दुष्यंत गौतम बीजेपी प्रदेश प्रभारी का जिम्मा संभाल रहे थे. उन्हें अब प्रदेश प्रभारी पद से हटा दिया गया है.

राम माधव के पास उत्तराखंड के अलावा तमिलनाडु बीजेपी प्रभारी की जिम्मेदारी भी रहेगी. वहीं, बांसुरी स्वराज को उत्तराखंड बीजेपी की सह प्रभारी बनाया गया है. इससे पहले रेखा वर्मा सह प्रभारी थीं. जबकि, दुष्यंत गौतम को कोई पद नहीं दिया गया है. गौर हो कि दुष्यंत गौतम को लेकर उत्तराखंड में कई नाराजगी की स्थिति थी. उनका नाम कथित पर अंकिता भंडारी केस में लिया जा रहा था.
