सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा के मेलाघाट स्थित 22 पुल छठ घाट पहुंचे। उन्होंने व्रती महिलाओं के साथ उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि छठ महापर्व आपसी मेलजोल, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने वाला पर्व है। यह पर्व हमें जल, सूर्य और प्रकृति के करीब लाता है। उन्होंने सूर्य भगवान और छठी मैया से सभी की मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की।
उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो गया। पूजा के बाद घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा, “इस पावन अवसर पर छठी मैया एवं भगवान सूर्यदेव से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। साथ ही, बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट कर उन्हें छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। छठ महापर्व हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, अटूट आस्था, पवित्र परंपराओं और सामाजिक समरसता का अनुपम संगम है।
