भारत विकास परिषद मानक सिद्ध शाखा द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए बड़ोंवाला क्षेत्र में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाखा की सचिव सुषमा रूडोला के नेतृत्व में सदस्यों ने बेल, आम और अमरूद के पौधों का रोपण किया तथा लोगों को तुलसी के पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर सुषमा रूडोला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण देना हमारा नैतिक दायित्व है।
कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष संजय अग्रवाल, कांता पवार, सुषमा रूडोला, अंजनी गोदियाल, भारती, शशि, पायल और नीलम रावत सहित सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
