सौंग बांध परियोजना के लिए जल्द शुरू होगा विस्थापन, सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

सौंग बांध परियोजना के लिए जल्द ही विस्थापन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गुरूवार को सीएम धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्रवाई जल्द शुरू की जाए।

सौंग बांध परियोजना के लिए जल्द शुरू होगा विस्थापन

सौंग बांध परियोजना को लेकर सीएम धामी ने आज बैठक की। जिसमें उन्होंने विस्थापन की कार्रवाई जल्द शुरू करने और प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराने को कहा है। जिन परिवारों को विस्थापन किया जाएगा। उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *