आप सभी व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि बांग्लादेश में जो हिंसक घटनाओं की फोटो वीडियोस के माध्यम से अत्याचार दिखाई दे रहा है जिसमे किस तरह से हमारी माँ और बहनों एवं व्यापारियों के प्रतिष्ठानों को उजाड़ा जा रहा है अराजक तत्वों द्वारा उसके विरोध में 21/08/2024 को हो रही आक्रोश रैली में दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष श्री पंकज मैसोंन एवं समस्त पदअधिकारी गण अपने व्यापारी भाई बहनों से निवेदन करता है कि अधिक से अधिक संख्या में इस आक्रोश रैली जो कचहरी तक जाएगी और डीएम कार्यालय में डीएम सोनिका जी को ज्ञापन सौंपेगी। इस आक्रोश रैली को सफल बनाने में अपना सहयोग दे और अपने सहयोगियों के साथ इस आक्रोश रैली का हिस्सा बने।

नोट – आप सभी व्यापारीयों से निवेदन है कि अपने अपने प्रतिष्ठान दोपहर 12 बजे तक बंद रखने की कृपा करे और समस्त व्यापार मंडल की इकाइयों के अध्यक्ष से निवेदन है अपने व्यापारी भाइयों के साथ 10:00 बजे मिशन स्कूल चौक पर एकत्रित होने का कष्ट करे और अध्यक्ष महोदय के साथ आक्रोश रैली का हिस्सा बने और एक बुलंद आवाज़ उठाए जी की बांग्लादेश में हमारे भाई बहनों तक पहुँचे और उन्हें लगे की हमारे साथ पूरा देश खड़ा है वह अकेले नहीं हैं।