उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने चुनावी तैयारियों का आगाज करते हुए अपने 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है।
देहरादून स्थित प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पहली सूची में गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों की विधानसभा सीटों को भी शामिल किया गया है।
इन 16 विधानसभा सीटों पर घोषित हुए प्रत्याशी:
पिथौरागढ़, द्वाराहाट, देवप्रयाग, प्रतापनगर, कर्णप्रयाग, जागेश्वर, राजपुर, सल्ट, टिहरी, कपकोट, काशीपुर, नानकमत्ता, रामनगर, देहरादून कैंट, खानपुर और धनोल्टी।
पार्टी की ओर से बताया गया कि फिलहाल 16 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं, जबकि शेष सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा दूसरी सूची में की जाएगी।
उक्रांद इस बार क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहा है। रोजगार, पलायन, मूल निवास, पहाड़ों का विकास और स्थानीय युवाओं के हित जैसे मुद्दे पार्टी की चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा हो सकते हैं।
पहली सूची जारी होने के बाद अब राजनीतिक गलियारों में उक्रांद की अगली सूची और चुनावी रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
