उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नहटौर स्थित जाट भवन में जाट सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में उपस्थित लोगों ने नशामुक्त परिवार और समाज बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमपाल सिंह राठी ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई और नशे की लत से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम का संचालन संयोजक श्री सुरेश आर्य जी ने किया, जबकि सम्मेलन की अध्यक्षता श्री आर.पी. सिंह, पूर्व कुलपति, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ ने की। इस अवसर पर श्री ओमपाल सिंह राठी ने प्रतिभाशाली छात्रों और खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रस्तुति: अर्जुन चौधरी
