चरथावल। जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में श्रंगार वाटिका में पत्रकार सम्मान समारोह का एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक शर्मा एवं संचालन वरिष्ठ पत्रकार विजयवीर त्यागी व सुमेर सैनी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार विजयवीर त्यागी ने पत्रकारों की एकता पर जोर देते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। विजयवीर त्यागी ने कहा – खब\रो में संतुलन जरूरी, स्टिंग से पहले पीड़ित की लिखित शिकायत होना जरूरी| उन्होंने कहा कि समाचारों में संतुलन होना चाहिए। सोशल मीडिया के पत्रकारों को विशेष रूप से सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि खबर करते समय किसी की भी निजता का उल्लंघन न करें।वहीस्टिंग ऑपरेशन को लेकर उन्होंने कहा कि स्टिंग करते वक्त यह ध्यान रखा जाए कि पीड़ित की लिखित शिकायत आपके पास हो, ताकि भविष्य में किसी भी कानूनी कार्यवाही का सामना न करना पड़े।

साथ ही उन्होंने माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई 1924रूलिंग का हवाला देते हुए कहा कि वकील पत्रकारिता नहीं कर सकते। कार्यक्रम में पत्रकारों ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया और संगठन को मजबूत करने पर सहमति जताई। कार्यक्रम में राकेश अस्थाना, दिनेश अस्थाना, भूदेव शर्मा, आदेश सैनी, उत्तराखंड से आई महिला पत्रकार टीना शर्मा, सहारनपुर से रीना सैनी, स्वतंत्र पत्रकार ओम प्रकाश पाल,शैलेश राणा, सहित अनेक पत्रकारों ने भाग लिया|
