Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/goonjkesari.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
साल 2022-23 भाजपा को मिला सर्वाधिक चंदा, BRS की स्थिति भी बेहतर; क्या है कांग्रेस का हाल? - Goonj Kesari

साल 2022-23 भाजपा को मिला सर्वाधिक चंदा, BRS की स्थिति भी बेहतर; क्या है कांग्रेस का हाल?

साल 2022-23 भाजपा के दमदार साल रहा, क्योंकि इलेक्टोरल ट्रस्ट से पार्टी को सर्वाधिक डोनेशन मिला है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) के मुताबिक, इलेक्टोरल ट्रस्ट से राजनीतिक दलों को मिलने वाला डोनेशन 70 फीसद से ज्यादा हिस्सा भाजपा को मिला है।

चुनाव सुधार की वकालत करने वाले संगठन ने बताया कि बीआरएस को कुल डोनेशन का तकरीबन 25 फीसद प्राप्त हुआ। 2022-23 के लिए इलेक्टोरल ट्रस्टों की योगदान रिपोर्ट के विश्लेषण के अनुसार, 39 कॉरपोरेट और व्यावसायिक घरानों ने इलेक्टोरल ट्रस्टों को 363 करोड़ रुपये से ज्यादा दान किया।

किसने कितना किया डोनेट?

एडीआर के मुताबिक, 34 कॉरपोरेट और व्यावसायिक घरानों ने प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट को 360 करोड़ रुपये से ज्यादा योगदान दिया, जबकि एक कंपनी ने समाज इलेक्टोरल ट्रस्ट को दो करोड़ रुपये का योगदान दिया। वहीं, दो कंपनियों ने परिवर्तन इलेक्टोरल ट्रस्ट को 75.50 लाख रुपये और अन्य दो कंपनियों ने ट्रायम्फ इलेक्टोरल ट्रस्ट को 50 लाख रुपये का डोनेट किए।

बता दें कि इलेक्टोरल ट्रस्टों से सभी राजनीतिक दलों को प्राप्त कुल डोनेशन का 70 फीसद भाजपा को मिला, जो तकरीबन 259.08 करोड़ रुपये है, जबकि बीआरएस को 90 करोड़ रुपये या कुल डोनेशन का तकरीबन 25 फीसद मिला।

एडीआर रिपोर्ट में कहा गया कि प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट ने 2021-22 में 336.50 करोड़ रुपये की तुलना में भाजपा को 256.25 करोड़ रुपये का दान दिया, जबकि समाज ईटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *