
वैदिक विद्या के अनुसार नौ ग्रहों की चाल में बदलाव होते रहते हैं, जो सभी राशियों को प्रभावित करता है। सभी ग्रह अपने समय अनुसार राशि परिवर्तन करते रहते हैं, जो शुभ और अशुभ दोनों तरह के परिणाम अपने साथ लाते हैं। वहीं, इस साल अक्टूबर के महीने में कई बड़े ग्रह अपनी चाल बदलने वाले हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा।
अक्टूबर के महीने में लगभग 6 बड़े ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने वाले हैं। इन ग्रहों का गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है। इसलिए आइए जानते हैं कौन सा ग्रह कब गोचर करेगा और किन राशियों को इससे फायदा होने वाला है
बुध गोचर- अक्टूबर की शुरुआत में बुद्ध अपनी चाल बदलने वाले हैं 1 अक्टूबर के दिन बुध ग्रह करीब रात 8:39 पर सिंह राशि से निकालकर कन्या राशि में प्रवेश करने वाले हैं।
शुक्र गोचर- कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में 2 अक्टूबर के दिन शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं।
मंगल गोचर- अक्टूबर महीने के तीसरे दिन मंगल गोचर करने वाले हैं। 3 अक्टूबर के दिन कन्या राशि से तुला राशि में शाम के 5:12 के करीब मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे।
सूर्य गोचर- सूर्य देव हर महीने अपनी चाल में बदलाव करते हैं। सूर्य देव 18 अक्टूबर के दिन कन्या राशि से तुला राशि में दोपहर 1:18 पर राशि परिवर्तन करने वाले हैं।
राहु गोचर- 30 अक्टूबर के दिन राहु अपनी बकरी चला में दोपहर 2:13 पर मेष राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करने वाले हैं।
केतु गोचर- 30 अक्टूबर के दिन दोपहर 2:13 पर मायावी ग्रह केतु तुला राशि में वक्री चाल चलते हुए गोचर करने वाले हैं।