
देहरादून के कौलागढ़ क्षेत्र से तीन दिन पहले लापता हुए बालक वेदांश मैठाणी को मुंबई में सकुशल ढूंढ लिया गया है। बालक इस समय मुंबई पुलिस की सुरक्षा में है। देहरादून पुलिस की एक टीम उसे लाने के लिए मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस जल्द ही बालक के लापता होने के कारणों की जानकारी साझा करेगी।