Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/goonjkesari.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
मुख्य सचिव के रूप में कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर सीएम धामी से मिले एसएस सन्धु - Goonj Kesari

मुख्य सचिव के रूप में कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर सीएम धामी से मिले एसएस सन्धु

मुख्य सचिव के रूप में अपना कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर डॉ एसएस सन्धु ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सन्धु को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए राज्य सरकार के कामकाज में उनके ओर से मिले सहयोग के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री ने  सन्धु को कुशल प्रशासक बताते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में उत्तराखंड ने विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल किया है।

डॉ एसएस संधू के कार्यकाल खत्म होने के बाद धामी सरकार ने 1988 बैच की आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी को नया मुख्य सचिव बनाया है। बता दें उत्तराखंड के राज्य गठन के बाद पहली बार महिला अधिकारी को मुख्य सचिव बनाया गया है। इससे पहले राधा रतूड़ी प्रदेश में कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं। इसके साथ ही उनके पास मौजूदा समय में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *