रिपोर्टर राजू ठाकुर l
देहरादून। राजधानी देहरादून के बन्नू स्कूल ग्राउंड में 25 अक्टूबर 2026 को स्थानीय अखबार हिंदुस्तान की ओर से डांडिया नाइट का भव्य आयोजन किया गया। संगीत, रंगीन रोशनी और उत्साह से सराबोर इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। सुप्रसिद्ध गायिका प्रियंका मेहर और डीजे मोक्ष की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उनकी धुनों पर दर्शक जमकर थिरके और डांडिया खेलकर आयोजन का भरपूर आनंद उठाया।
कार्यक्रम में शाम सात बजे से प्रवेश की व्यवस्था निर्धारित की गई थी। आयोजन में शामिल होने वाले दर्शकों के लिए अलग-अलग श्रेणियों के पास उपलब्ध कराए गए थे। दर्शकों ने अपने निर्धारित पास के आधार पर बन्नू स्कूल ग्राउंड में प्रवेश किया और डांडिया नाइट में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मैदान में युवाओं की खासा भीड़ देखने को मिली। विशेष रूप से युवा जोड़े हाथों में डांडिया लेकर संगीत की धुन पर एक-दूसरे के साथ ताल मिलाते नजर आए। प्रियंका मेहर की गायकी ने जहां दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया, वहीं डीजे मोक्ष की धुनों ने माहौल को और भी ऊर्जावान बना दिया। पूरा मैदान संगीत और डांडिया की खनक से गूंज उठा। आयोजन स्थल को आकर्षक रंगीन रोशनी से सजाया गया था, जिससे बन्नू स्कूल ग्राउंड का नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहा था। रोशनी, संगीत और पारंपरिक डांडिया के संगम ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। युवाओं में आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और प्रतिभागियों ने देर तक संगीत की धुनों पर नृत्य कर इस शाम का आनंद लिया।
हिंदुस्तान की ओर से आयोजित इस डांडिया नाइट ने देहरादून के युवाओं को संगीत, नृत्य और मनोरंजन के लिए एक मंच प्रदान किया। पारंपरिक डांडिया और आधुनिक संगीत के मेल ने आयोजन को आकर्षण का केंद्र बना दिया। कार्यक्रम के लिए देहरादून के युवाओं ने हिंदुस्तान ग्रुप का आभार व्यक्त किया और आशा भी जताई कि भविष्य में इस प्रकार की आयोजन करते रहेंगे l
