Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u406310147/domains/goonjkesari.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
मां डांटवाली सिद्ध पीठ के 222वें वार्षिकोत्सव में भव्य जागरण, देश-विदेश से उमड़े भक्त, बिजली व पुष्पों की सजावट ने किया माहौल भक्तिमय - Goonj Kesari

मां डांटवाली सिद्ध पीठ के 222वें वार्षिकोत्सव में भव्य जागरण, देश-विदेश से उमड़े भक्त, बिजली व पुष्पों की सजावट ने किया माहौल भक्तिमय

मां डांटवाली मनोकामना सिद्ध पीठ के 222 वे वार्षिकोत्सव के पांचवे दिन माता रानी के भव्य जागरण का आयोजन हुआ जिसमें हरियाणा,देहरादून, सहारनपुर,मुजफ्फरनगर सहित देश-विदेश से हजारों मां के भक्त मंदिर के प्रांगण में पहुंचे और मां की भक्ति में भाव विभोर हुए,सुबह से ही मां के मंदिर में श्रद्धालुओ की भीड़ उंमडी रही आशा रोड़ी से ही बिजली की सुंदर सजावट शुरू हो गई जिसने जंगल में मंगल कर दिया फूलों की सजावट ने भी मां के भक्तों का मन मोह लिया.

माता रानी का जागरण रात्रि 9:00 बजे से महंत रमन प्रसाद गोस्वामी जी द्वारा तीनों मंदिरों (मां डांटकाली मंदिर,मां भद्रकाली मंदिर,श्री हनुमान मंदिर) में एक साथ मां की पवित्र जोत प्रज्वलित कर मां का आह्वान कर प्रारंभ हुआ डांटकाली मंदिर में पप्पू अरोरा एंड पार्टी ने गणेश वंदना से शुरुआत की उसके बाद जे तू ही ना पूछे साडा हाल,ना बोले साडे नाल ते साडे पल्ले की रह गया, रात्रि 12:00 बजे से हेमंत बृजवासी मथुरा से रण में आई देखो काली, खून से भर ने खप्पर खाली से भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया, मनु सिकंदर ने मैया का चोला है रंगला से शुरुआत की वही लविश लव ने रंग बरसे दरबार मैया तेरे रंग बरसे गाया कृष्णा एंड पार्टी ने मेला मैया का आता है हर साल से शुरुआत की, मनोज सरगम एंड पार्टी ने बेटा जो बुलाए मां को आना चाहिए सुनाया सारी रात माता रानी के भजनों में भक्त आनंद रस में डूबे रहे

इस अवसर पर शुभम गोस्वामी, संयम गोस्वामी, दिनेश अग्रवाल (टीटू भाई) नरसिंह दास,हरीश मारवाह, गौरव कुमार, वासु परविन्दा, शिवम गोयल,अमित कर्णवाल, गौतम प्रजापति, सूरज शर्मा, गोकुल परविन्दा, पंकज चांदना, श्रवण वर्मा, सुनील आहूजा, अमी चंद सोनकर,रामपद जना,विनीत नागपाल,रोहित बेदी,विक्की खत्री,नीरज गोस्वामी,राजेश वालिया,बलजीत सोनी,आदि मां डांटवाली सेवादल के सेवादार उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *