प्रदेश में इन्वेस्टमेंट को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में पूंजी निवेश हेतु राज्यों को विशेष सहायता योजना 2023- 24 के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बुधवार को सचिवालय में पूँजी निवेश हेतु राज्यों को विशेष सहायता योजना 2023-24 के तहत किए जा रहे कार्यों की मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने समीक्षा बैठक की। मुख्य सचिव ने कार्यों में तेज़ी लाने के लिए सचिव स्तर पर सप्ताह में दो बार बैठक कर समीक्षा किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रस्तावों के अनुमोदन के लिए डेडिकेटेड टीम लगाई जाए ताकि फ़ाइलों के पारगमन में ज्यादा समय न लगे।

मुख्य सचिव ने प्रदेश में पुस्तकालयों के निर्माण पर अधिकारियों को शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के पुस्तकालयों को मजबूत किया जाए। साथ ही जहां उपलब्ध नहीं हैं वहां नए तैयार किए जाएं। उन्होंने कहा कि इन पुस्तकालयों का लाभ स्थानीय लोग भी उठा सकें इसके लिए पुस्तकालय की एंट्री विद्यालय के बाहर से दी जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *