इंवेस्टर्स समिट को लेकर पुलिस मुस्तैद, 600 पुलिसकर्मी रहेंगे सुरक्षा के लिए तैनात

राजधानी देहरादून में आगामी आठ और नौ दिसंबर को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होने जा रहा है। समिट को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर हमने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं।

उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि सीएम धामी ने राज्य के औद्योगिक विकास के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया है। इसके लिए कई महीनों से व्यापक तैयारियां चल रही थीं। अंतिम कार्यक्रम आठ और नौ दिसंबर को देहरादून में होगा। जिसमें देश-दुनिया से बड़ी संख्या में उद्योगपति आएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी खुद समिट के उद्घाटन के लिए देहरादून आएंगे। जबकि समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कार्यक्रम में पहुंचेंगे। डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा ‘हमने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। उनकी सुरक्षा के लिए लगभग 600 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे’। हमने अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ भी बैठकें की हैं’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *